दमोह: उज्जैन में सिंहस्थ-कुंभ 2028 की तैयारियां शुरू, दमोह एसपी ने पुलिस बल प्रशिक्षण का किया शुभारंभ
Damoh, Damoh | Jun 1, 2026 दमोह उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ-2028 को लेकर दमोह पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, आपदा से निपटने और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।