पुपरी: पुपरी प्रखंड कार्यालय में दो पैक्स चुनाव की मतगणना हुई सम्पन्न
पुपरी प्रखंड कार्यालय में सोमवार की रात 11 बजे तक दो पैक्स चुनाव को लेकर मतगणना सम्पन्न हो गया। मतगणना में भिट्ठा धर्मपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर महिंद्र राय ने लालबाबू प्रसाद को 88 मतों से तथा झझिहट पैक्स अध्यक्ष पद पर संतोष दास ने विनोद मंडल को 107 मतों से पराजित कर विजयी हुआ है।