काको: निसारपुरा गांव में डीजे संचालक की पीट पीट कर हत्या के बाद चाचा को भी मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
जहानाबाद के भेलावार थाना क्षेत्र के निसारपुरा गांव में कुछ दिन पूर्व घटित हुए एक डीजे संचालक की पीट पीट कर हत्या के बाद अब अपराधियों ने उसके चाचा को भी रविवार की रात्रि गोली मार दी जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई जहां परिजनों ने सोमवार को शव को पटना गया मुख्य मार्ग पर रखकर जोरदार हंगामा भी किया एवं आगे की प्रक्रिया सोमवार शाम करीब 5 बजे तक भी जारी रही।