भभुआ: गैर व्यक्ति के साथ फरार हुई पत्नी के लिए पति ने भभुआ थाना में आवेदन देकर लगाई गुहार
Bhabua, Kaimur | Apr 23, 2026 गैर व्यक्ति के साथ पत्नी फरार हुई तो पति ने भभुआ थाना में आवेदन देकर गुहार लगाया है। बुधवार को 12:30 बजे थाना पर आवेदन में भभुआ वार्ड 9 निवासी गुलाम मोहम्मद ने बताया कि मैं कबाड़ी की दुकान पर से मजदूरी करके जब मैं घर आया तो मेरी चाची रोजी खातून ने बताया कि तुम्हारी पत्नी 20 अप्रैल को किसी गैर से फोन से बात कर रही थी। जो उम्मीद है कि उसी के साथ भाग गई है।