निरोग रहने के लिए प्रतिदिन करें योग- प्रभारी मंत्री श्री शुक्ला
स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित
आडिटोरियम में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
------
#श्योपुर-/ 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरपालिका के शिवपुरी रोड स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि निरोग रहने के लिए प्रतिदिन योग करें। प्रतिदिन योगाभ्यास एवं प्राणायाम से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है, बल्कि मानसिक रूप से भी शक्ति मिलती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने योग को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्ही के प्रयासो से योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिली है। उन्होंने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वानुमति से सभी राष्ट्रों ने स्वीकार किया। भारतीय संस्कृति की ध्वजा लहराई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया एवं रामलखन नापाखेडली, श्री गिर्राज चौधरी, श्री सतीश समाधिया, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन, आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री राकेश गुप्ता, सीईओ जनपद श्री एसएस भटनागर, खेल अधिकारी शिक्षा विभाग श्री अजय त्रिवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट गाइड, छात्र-छात्राएं तथा नागरिको ने उपस्थित होकर योग कार्यक्रम में भाग लिया।
जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में पश्चिम बंगाल में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सुना गया।
जिला प्रशासन के तात्वधान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री दिनेश साहू एवं श्री श्यामबाबू स्वर्णकार द्वारा योग एवं प्रणायाम की विभिन्न क्रियाएं संपन्न कराई गई। कार्यक्रम का संचालन श्री सुशील दुबे एवं आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन द्वारा किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा जेसीआई श्योपुर की ओर से योग शिक्षक श्री दिनेश साहू एवं श्री श्यामबाबू स्वर्णकार को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ब्लॉक एवं पंचायत मुख्यालयों तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर सामुहिक योग तथा प्रणायाम किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
4 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026