Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image
image

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला चिकित्सालय में सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य एवं ऊर्जा का संदेश ------ #श्योपुर-/ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय श्योपुर के एनआरसी परिसर में प्रातःकाल सामूहिक योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न विंगों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ योग की महत्वपूर्ण श्रृंखला सूर्य नमस्कार से किया गया, जिसमें उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। इसके पश्चात विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्ट्रेचिंग अभ्यास कराए गए। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एस.एन. बिंदल, पैथोलॉजिस्ट डॉ.आर.बी.गोयल , आर.एम.ओ.डॉ.गजेंद्र सिंह धाकड़ एवं सहायक प्रबंधक सहित चिकित्सालय के चिकित्सक, डेंटिस्ट, सुपरवाइजर, रेडियोग्राफर, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विशेष रूप से रेडियोग्राफर श्री गजेन्द्र सिंह चौबे एवं एएनएम सोनाली सक्सेना द्वारा योग के विभिन्न आसनों का विधिवत प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. एस.एन. बिंदल ने कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे व्यस्त एवं तनावपूर्ण कार्यस्थल पर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। अंत में सभी ने “स्वस्थ कर्मचारी, स्वस्थ अस्पताल, उत्कृष्ट सेवा” के संकल्प के साथ नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

2 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

MORE NEWS

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में साप्ताहिक योग अभियान सम्पन्न
-----
#श्योपुर-/ माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कपिल मेहता के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में साप्ताहिक योग अभियान (15 जून से दिनांक 22 जून तक) जिला कारागार, श्योपुर व उप-कारागार विजयपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

जिला जेल श्योपुर अंतर्गत अभियान के शुभारंभ अवसर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा उपस्थित बंदीजन को योग की महत्वता के बारे में बताते हुये अवगत कराया कि योग स्वास्थ्य शरीर के लिये बेहद जरूरी है इससे हमारे शरीर में ऊर्जा की भी बढोत्तरी होती है व शरीर से कई बीमारियों का नाश भी होता है।

साप्ताहिक योग शिविर में ऑनलाईन माध्यम से जबलपुर से सम्मिलित योगा शिक्षक द्वारा विभिन्न प्रकार के योग आसन जैसे भस्त्रिका, कपाल भाती. अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, बटर फ्लाई शीर्षासन, सूर्य नमस्कार व नमो ध्यानम इत्यादि करवाये गये। इस अवसर पर दिनांक 15 जून से 21 जून तक जिला कारागार, श्योपुर में लगभग 80-85 बंदीगण एवं उप-कारागार विजयपुर अंतर्गत लगभग 20-25 बंदीगण एवं स्टॉफ द्वारा प्रतिदिवस योगाभ्यास कर शारीरिक एवं मानसिक लाभ प्राप्त किया गया।

उक्त सम्पूर्ण अभियान में माननीय विशेष न्यायाधीश, अन्य न्यायाधीशगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जेल अधीक्षक, कारागार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा भी निरंतर योगाभ्यास किया गया।

इसी अनुक्रम में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय श्योपुर परिसर में भी माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कपिल मेहता के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योग शिक्षक द्वारा जिला स्थापना पर पदस्थ न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, जिला न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारीगण को सामूहिक रूप से योगाभ्यास एवं प्राणायाम करवाया गया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में साप्ताहिक योग अभियान सम्पन्न ----- #श्योपुर-/ माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कपिल मेहता के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में साप्ताहिक योग अभियान (15 जून से दिनांक 22 जून तक) जिला कारागार, श्योपुर व उप-कारागार विजयपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला जेल श्योपुर अंतर्गत अभियान के शुभारंभ अवसर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा उपस्थित बंदीजन को योग की महत्वता के बारे में बताते हुये अवगत कराया कि योग स्वास्थ्य शरीर के लिये बेहद जरूरी है इससे हमारे शरीर में ऊर्जा की भी बढोत्तरी होती है व शरीर से कई बीमारियों का नाश भी होता है। साप्ताहिक योग शिविर में ऑनलाईन माध्यम से जबलपुर से सम्मिलित योगा शिक्षक द्वारा विभिन्न प्रकार के योग आसन जैसे भस्त्रिका, कपाल भाती. अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, बटर फ्लाई शीर्षासन, सूर्य नमस्कार व नमो ध्यानम इत्यादि करवाये गये। इस अवसर पर दिनांक 15 जून से 21 जून तक जिला कारागार, श्योपुर में लगभग 80-85 बंदीगण एवं उप-कारागार विजयपुर अंतर्गत लगभग 20-25 बंदीगण एवं स्टॉफ द्वारा प्रतिदिवस योगाभ्यास कर शारीरिक एवं मानसिक लाभ प्राप्त किया गया। उक्त सम्पूर्ण अभियान में माननीय विशेष न्यायाधीश, अन्य न्यायाधीशगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जेल अधीक्षक, कारागार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा भी निरंतर योगाभ्यास किया गया। इसी अनुक्रम में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय श्योपुर परिसर में भी माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कपिल मेहता के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योग शिक्षक द्वारा जिला स्थापना पर पदस्थ न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, जिला न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारीगण को सामूहिक रूप से योगाभ्यास एवं प्राणायाम करवाया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित 
------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, विजयपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर सभी अधिकारीगण, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविन्द किरार ने सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को योगाभ्यास कराने के साथ योग के महत्त्व पर प्रकाश ड़ालते हुए सभी को बताया की योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो हमें शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों की रोकथाम के साथ-साथ सकारात्मक सोच एवं कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित ------ #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, विजयपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारीगण, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविन्द किरार ने सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को योगाभ्यास कराने के साथ योग के महत्त्व पर प्रकाश ड़ालते हुए सभी को बताया की योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो हमें शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों की रोकथाम के साथ-साथ सकारात्मक सोच एवं कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

निरोग रहने के लिए प्रतिदिन करें योग- प्रभारी मंत्री श्री शुक्ला
स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित
आडिटोरियम में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
------
#श्योपुर-/ 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरपालिका के शिवपुरी रोड स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि निरोग रहने के लिए प्रतिदिन योग करें। प्रतिदिन योगाभ्यास एवं प्राणायाम से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है, बल्कि मानसिक रूप से भी शक्ति मिलती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने योग को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्ही के प्रयासो से योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिली है। उन्होंने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वानुमति से सभी राष्ट्रों ने स्वीकार किया। भारतीय संस्कृति की ध्वजा लहराई। 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया एवं रामलखन नापाखेडली, श्री गिर्राज चौधरी, श्री सतीश समाधिया, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन, आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री राकेश गुप्ता, सीईओ जनपद श्री एसएस भटनागर, खेल अधिकारी शिक्षा विभाग श्री अजय त्रिवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट गाइड, छात्र-छात्राएं तथा नागरिको ने उपस्थित होकर योग कार्यक्रम में भाग लिया।

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में पश्चिम बंगाल में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सुना गया। 

 जिला प्रशासन के तात्वधान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री दिनेश साहू एवं श्री श्यामबाबू स्वर्णकार द्वारा योग एवं प्रणायाम की विभिन्न क्रियाएं संपन्न कराई गई। कार्यक्रम का संचालन श्री सुशील दुबे एवं आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन द्वारा किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा जेसीआई श्योपुर की ओर से योग शिक्षक श्री दिनेश साहू एवं श्री श्यामबाबू स्वर्णकार को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ब्लॉक एवं पंचायत मुख्यालयों तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर सामुहिक योग तथा प्रणायाम किया गया।  
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

निरोग रहने के लिए प्रतिदिन करें योग- प्रभारी मंत्री श्री शुक्ला स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित आडिटोरियम में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम ------ #श्योपुर-/ 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरपालिका के शिवपुरी रोड स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि निरोग रहने के लिए प्रतिदिन योग करें। प्रतिदिन योगाभ्यास एवं प्राणायाम से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है, बल्कि मानसिक रूप से भी शक्ति मिलती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने योग को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्ही के प्रयासो से योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिली है। उन्होंने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वानुमति से सभी राष्ट्रों ने स्वीकार किया। भारतीय संस्कृति की ध्वजा लहराई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया एवं रामलखन नापाखेडली, श्री गिर्राज चौधरी, श्री सतीश समाधिया, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन, आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री राकेश गुप्ता, सीईओ जनपद श्री एसएस भटनागर, खेल अधिकारी शिक्षा विभाग श्री अजय त्रिवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट गाइड, छात्र-छात्राएं तथा नागरिको ने उपस्थित होकर योग कार्यक्रम में भाग लिया। जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में पश्चिम बंगाल में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सुना गया। जिला प्रशासन के तात्वधान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री दिनेश साहू एवं श्री श्यामबाबू स्वर्णकार द्वारा योग एवं प्रणायाम की विभिन्न क्रियाएं संपन्न कराई गई। कार्यक्रम का संचालन श्री सुशील दुबे एवं आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन द्वारा किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा जेसीआई श्योपुर की ओर से योग शिक्षक श्री दिनेश साहू एवं श्री श्यामबाबू स्वर्णकार को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ब्लॉक एवं पंचायत मुख्यालयों तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर सामुहिक योग तथा प्रणायाम किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026