॥ प्रेस विज्ञप्ति ॥
जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर
दिनांक: 01 अक्टूबर, 2026
*जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश*
*खरीफ फसलों की खरीद व्यवस्था दुरुस्त रखने, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र शत-प्रतिशत ऑनलाइन जारी करने तथा अवैध कब्जों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश*
हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा आमजन को अनावश्यक रूप से कलेक्ट्रेट के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी अधिकारी स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर उनका निस्तारण सुनिश्चि�