मोहम्मदाबाद गोहना मऊ दिंनाक१२जनवरी २०२७( पौश शुक्ल चतुर्थी)का दिन एक तरह से, मु० बाद गोहना ,बरहदपुर कुटी के स्तर पर कुम्भ जैसा होगा।
आप सभी लोग जानते हैं कि सूरज का उगना और डूबना,चन्द्रमा का घटना और बढ़ना, मौसमों का बदलना ,ये रूटीन है प्रकृति का,लेकिन कुम्भ हर बार नहीं होता ।कुछ खगोलिय सहयोगों से यह कुम्भ लगता है और मनाया जाता है ।तो आप इसे एक खगोलिय संयोग कहें ।क्यों कि पिछले पांच-छः वर्षों से लगातार यह बात चलती रही,कि पूज्य राजन जी महाराज को बुलाना है और कथा सुनना है ।लेकिन जिस तरह चाहने से कुम्भ नहीं होता संयोग चाहिए ,तो वह संयोग आप सभी भक्तों के अथक परिश्रम से ,उक्त तिथि पर घटित होना तय है । जिसको लेकर मंदिर समिति के लोगों द्वारा एक बैठक कर रणनीति की गई और बताया गया कि हम सभी मंदिर समिति के पदाधिकारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक रविवार को बैठक करके रणनीति करते हैं और आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा बैठक में संतोष कुमार सिंह लक्ष्मी गुप्ता तेजनाथ मौर्य सूर्य प्रताप सिंह अरविंद पाठक द्वारपाल जायसवाल पंकज सिंह नीरज जैन एवं समस्त मंदिर समिति के पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहे