गोंडा: खरगूपुर बाजार निवासी शख्श ने चार लोगों पर मारपीट करने आरोप लगाते हुए दर्ज कराया केस
Gonda, Gonda | Feb 18, 2024 खरगूपुर बाजार के रहने वाले नमन उर्फ आकाश ओझा के मुताबिक 14 फरवरी को अपने आटा चक्की दुकान के सामने नौशहरा रोड पर खड़ा होकर अपने एक दोस्त के साथ बातचीत कर रहे थे।इसी दौरान एक वाहन से आये चार लोगों ने अपशब्द कहते हुए मारपीटा और जान से मारने की धमकी दी। बताया कि शिकायत की गई है। पुलिस ने कहा है कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।