गोंडा: कोतवाली देहात पुलिस ने दहेज मृत्यु के वांछित अभियुक्त को खमरिया हरिवंश से किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Feb 17, 2024 22.01.2024 को वादिनी ने कोतवाली में सूचना दिया की उसकी पुत्री के ससुरालजनों ने दहेज की माँग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया है। जिसके बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमे शनिवार को पुलिस ने वांछित अभियुक्त शिवचरन को उसके घर खमरिया हरिवंश से गिरफ्तार कर लिया है। और न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की है।