गोंडा: कोतवाली नगर क्षेत्र की एक छात्रा नगदी जेवर लेकर हुई चंपत पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज
Gonda, Gonda | Feb 18, 2024 गोंडा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा घर में रखा दस हजार रुपए नगदी व जेवर लेकर चंपत हो गई है। पिता की ओर से शिकायत की गई है जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। पीड़ित के मुताबिक घटना 17 फरवरी की है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया गया है और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।