कुर्था: सुरक्षित शनिवार: बच्चों को आपदा से बचाव की जानकारी दी गई
Kurtha, Arwal | May 16, 2026 प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की जानकारी दी गई। प्रधान शिक्षक पंकज कुमार ने ठनका, आंधी और चक्रवाती तूफान के दौरान सतर्क रहने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लें।