नूह: नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी का भड़काऊ बयान, कहा- मेवात एक दिन हरियाणा से कट जाएगा
फिरोजपुर-झिरका के गांव मुंडाका में हुई झड़प के बाद बिट्टू बजरंगी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में बिट्टू बजरंगी कहता नजर आ रहा है कि इस बार मेवात में हुए दंगे में मैं तो था ही नहीं लेकिन फिर भी दंगा हो गया। बिट्टू बजरंगी ने कहा कि एक बार योगी का बुलडोजर यहां भी चलना चाहिए। मेवात अलग ही देश बनने जा रहा है।