रसूलाबाद: भारी बारिश के कारण भग्गानिवादा के समीप पांडव नदी पुल की सड़क धंसी, हादसे का बढ़ा खतरा
रसूलाबाद अंतर्गत भारी बारिश के बाद भग्गा निवादा के समीप पांडव नदी पर बने पुल के दोनों ओर सड़क कई स्थानों पर धंस गई है। सड़क किनारे की मिट्टी कटने से जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे दर्जनों गांवों को शहर से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर हादसे का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों ने बताया कि पुल के दोनों ओर करीब 10 स्थानों पर सड़क धंस गई है।