बाजपट्टी गोट में खिड़की निकालकर घर में घुसे चोर, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार
बाजपट्टी से. बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजपट्टी गोट निवासी स्वर्गीय मिठ्ठू चौधरी के पुत्र विनोद चौधरी के घर मंगलवार की देर रात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोर घर की खिड़की निकालकर अंदर घुसे और लाखों रुपये के गहने, नकदी, कीमती कपड़े सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन की. इसके बाद पुलिस वापस लौट गई. खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बाजपट्टी चोरी, बाजपट्टी गोट चोरी कांड, सीतामढ़ी क्राइम न्यूज, विनोद चौधरी के घर चोरी, बिहार में चोरी, Bajpatti Theft, Sitamarhi Crime News, Bihar Crime Update
#बाजपट्टी #सीतामढ़ी #चोरी #Bajpatti #Sitamarhi #BiharCrime #CrimeNews #BreakingNews #SitamarhiPrimeNews