हरिद्वार: राहगीरों से मोबाईल छीनने वाले स्कूटी सवार 2 आरोपी सलेमपुर में चढ़े रानीपुर कोतवाली पुलिस के हत्थे
राह चलते लोगों के मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपी रानीपुर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मंगलवार को सलेमपुर से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। ब्रह्मपुरी निवासी पुनीत से 18 फरवरी को बिना नंबर की स्कूटी सवार दो लोग उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए थे। CCTV खंगालते हुए आखिरकार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मोबाईल और स्कूटी भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।