जमुई: बल्थर में दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने बहु की हत्या कर शव को जलाया, मां ने SP से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की
Jamui, Jamui | Jun 20, 2026 बल्थर गांव में 13 जून को दहेज के खातिर पति समेत अन्य ससुराल वालों द्वारा बहु की हत्या कर शव को जलाने मामले के आरोपितों की शनिवार की सुबह 7:00 बजे तक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। मामले में पीड़िता मृतका की मां गुड़िया देवी ने एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।