कासगंज: कासगंज में कांग्रेस कार्यालय पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई
कासगंज जिले के कांग्रेस जिला कार्यालय पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।