टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक ने 24 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा और प्रतिभा को मिला प्रोत्साहन
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई की प्रेरणादायी नव पहल "प्रतिभा सम्मान अभियान" के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।