छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं और महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग में लंबे समय से रिक्त पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) के 50 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग की सहमति मिलने के बाद इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इससे न केवल विभागीय कामकाज को मजबूती मिलेगी, बल्कि मैदानी स्तर पर आंगनबाड़ी और पोषण से जुड़ी योजनाओं की निगरानी भी बेहतर हो सकेगी।