मंडी: घरेलू हिंसा से प्रताड़ित महिलाओं की महिला थाना में की जाती है काउंसलिंग- गुरुवार को मंडी में बोली SP मंडी साक्षी वर्मा
Mandi, Mandi | Feb 8, 2024 एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने गुरुवार को पुलिस लाईन मंडी में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा से रक्षा करने के लिए पुलिस द्वारा एक तंत्र स्थापित किया है। इसके लिए महिला थाना में महिलाओं की काउंसलिंग भी की जाती है। उन्होंने कहा कि जिला में महिलाओं के प्रति हिंसा के मामलों का प्राथमिकता के तौर पर फॉलोअप लिया जाएगा।