Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap

सुनिए और समझिए अपने चुने हुए जन प्रतिनिधियों की बातें। विकास की यह भाषा शायद आम जनता समझ पाये।

Musahri, Muzaffarpur | Jun 20, 2026

MORE NEWS

मुजफ्फरपुर में जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी

हत्या के मुख्य गवाह को मारी चार गोलियां!

मुजफ्फरपुर में जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी हत्या के मुख्य गवाह को मारी चार गोलियां!

Musahri, Muzaffarpur | Jun 20, 2026

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्ववि‌द्यालय, मुजफ्फरपुर के नवीन अतिथि गृह परिसर में  तीन दिवसीय योग शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन माननीय कुलपति महोदय के गरिमामयी निर्देशानुसार एवं उनकी अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। शिविर की प्रथम दिवस के योगाभ्यास की शुरुआत सुबह 6:30 बजे उपस्थित अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस तीन-दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम के निवेदक विश्ववि‌द्यालय के कुलानुशासक (Proctor) प्रो. रबीन्द्र कुमार चौधरी, भौतिकी विज्ञान के अध्यक्ष प्रोफेसर लल्लन कुमार,रसायन शास्त्र के अध्यक्ष प्रो नवेदुल हक तथा डॉ. अनुराधा पाठक,समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा पतंजलि केंद्र, मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष योग प्रशिक्षक श्री राजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर  शिविर का आरंभ किया।उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को अत्यंत सरल और प्रभावी ढंग से विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। 
योग प्रशिक्षक ने योगाभ्यास के अंतर्गत सर्वप्रथम शांतिपाठ के बाद योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसनों और प्राणायम का अभ्यास कराया।इस दौरान उन्होंने दैनिक जीवन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में भी अचूक औषधि है।
इस तीन दिवसीय योग शिविर के प्रथम दिन विश्वविद्यालय के कर्मचारी, एनएसएस (NSS) के स्वयंसेवक , विश्वविद्यालय स्थित पुरूष छात्रावास के छात्रों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरी सजगता के साथ योगाभ्यास किया और इस स्वास्थ्यवर्धक अभियान का हिस्सा बने। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि यह शिविर अगले दो दिनों तक निरंतर जारी रहेगा, जिसमें योग के अन्य विभिन्न आयामों से सभी को परिचित कराया जाएगा।

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्ववि‌द्यालय, मुजफ्फरपुर के नवीन अतिथि गृह परिसर में तीन दिवसीय योग शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन माननीय कुलपति महोदय के गरिमामयी निर्देशानुसार एवं उनकी अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। शिविर की प्रथम दिवस के योगाभ्यास की शुरुआत सुबह 6:30 बजे उपस्थित अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस तीन-दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम के निवेदक विश्ववि‌द्यालय के कुलानुशासक (Proctor) प्रो. रबीन्द्र कुमार चौधरी, भौतिकी विज्ञान के अध्यक्ष प्रोफेसर लल्लन कुमार,रसायन शास्त्र के अध्यक्ष प्रो नवेदुल हक तथा डॉ. अनुराधा पाठक,समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा पतंजलि केंद्र, मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष योग प्रशिक्षक श्री राजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का आरंभ किया।उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को अत्यंत सरल और प्रभावी ढंग से विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षक ने योगाभ्यास के अंतर्गत सर्वप्रथम शांतिपाठ के बाद योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसनों और प्राणायम का अभ्यास कराया।इस दौरान उन्होंने दैनिक जीवन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में भी अचूक औषधि है। इस तीन दिवसीय योग शिविर के प्रथम दिन विश्वविद्यालय के कर्मचारी, एनएसएस (NSS) के स्वयंसेवक , विश्वविद्यालय स्थित पुरूष छात्रावास के छात्रों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरी सजगता के साथ योगाभ्यास किया और इस स्वास्थ्यवर्धक अभियान का हिस्सा बने। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि यह शिविर अगले दो दिनों तक निरंतर जारी रहेगा, जिसमें योग के अन्य विभिन्न आयामों से सभी को परिचित कराया जाएगा।

Musahri, Muzaffarpur | Jun 20, 2026

Musahri, Muzaffarpur | Jun 20, 2026