ऊन: चौसाना चौकी पुलिस ने बल्ला माजरा के ग्रामीण को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
सोमवार दोपहर 1 बजे चौसाना चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गांव बल्ला माजरा निवासी साजिद नाम के ग्रामीण को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।