दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर भागलपुर पुलिस सतर्क एवं प्रतिबद्ध।
आज दिनांक 19.10.2026 को नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने हेतु भागलपुर जिला अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी क्रम में विभिन्न पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों के आसपास लगातार गश्ती की जा रही है तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
भागलपुर पुलिस की अपील: सभी श्रद्धालु पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#BhagalpurPolice #BiharPolice #शारदीय_नवरात्र #दुर्गा_पूजा_2026 #सुरक्षा_एवं_विधि_व्यवस्था