आरा में नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में बुधवार की सुबह 20 वर्षीय ब्यूटी देवी का शव छत की कुंडी से लटका मिला। मृतका की शादी इसी साल 24 फरवरी को हुई थी। मृतका के पिता ने ससुर, देवर समेत ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार, बेटी ने मंगलवार की रात फोन पर ससुराल में प्रताड़ित किए जाने की बात बताई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, परिजनों के आवेदन का इंतजार है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
टुडे शाहाबाद न्यूज़ लाइव 24×7
#AraNews #BhojpurNews #BihiyaNews #BiharNews #BreakingNews #TodayShahabadNewsLive