हमीरपुर: जनपद के खड़ाखर गांव में दबंगों का मारपीट का हुआ वीडियो वायरल
खड़ाखर गांव में दबंगों की दबंगई का एक वीडियो वायरल हुआ है। दबंगों ने पहले गांव के एक युवक की पिटाई की और फिर बीचबचाव करने पहुंचे बुजुर्ग को भी पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। खड़ाखर गांव में पड़ोसी गांव नौरंगा के कुछ युवको ने पहुंचकर जमकर बवाल काटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वावरल हो रहा है।