हमीरपुर: कुरारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बोलैरो से 54 लाख रुपये बरामद
रविवार को दोपहर में पुलिस कस्बे में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी कदौरा की तरफ से एक सफेद बोलेरो यूपी 77 एके 6216 की पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद की गयीं। पुलिस ने बोलेरो और बरामद रुपयों को थाने लाकर विजय सिंह पुत्र राजबहादुर ग्राम अरमल थाना जाफरगंज जिला फतेहपुर से पूछताछ की है।