हमीरपुर: हमीरपुर में खराब रास्ते और जल भराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर हाइवे में लगाया जाम
हमीरपुर सदर नगर पालिका क्षेत्र की बस्ती के लोगों ने आज कई वर्षों से खराब रास्ते और जल भराव की समस्या को लेकर नेशनल हाईवे 34 में जमकर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम लगाये जाने की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया है।जाम की सूचना पर नगर पालिका टीम ने मोहल्ले में जाकर जल भराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया है।