हमीरपुर: सुमेरपुर मे मोंटी आत्महत्या कांड के आरोपियों ने दाखिल की हाईकोर्ट में याचिका,कोर्ट ने पुलिस से मांगा तीन सप्ताह में जवाब
मोंटी आत्महत्या कांड में नामजद आरोपियों ने बचाव के लिए उच्च न्यायालय की शरण ली है। उच्च न्यायालय ने पुलिस से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। तब तक पुलिस नामजद आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करेगी। पुलिस के जवाब दाखिल करने के उपरांत मामले की सुनवाई की जाएगी।