रजौली: राज शिव मंदिर में शादी के दौरान हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल
Rajauli, Nawada | Apr 21, 2026 मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे रजौली नगर पंचायत स्थित राज शिव मंदिर परिसर में एक शादी समारोह के दौरान अचानक मारपीट की घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, समारोह की तैयारियां चल रही थीं, तभी बच्चों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग आपस में भिड़ गए।