गढ़मुक्तेश्वर: सिंभावली शुगर मिल गेट के पास से पुलिस ने बस में मारपीट में तोड़फोड़ करने वाले वांछित तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली पुलिस ने एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सिंभावली शुगर मिल गेट के पास से बस में मारपीट व तोड़फोड़ के मुकदमे में वांछित चल रहे तीन अभियुक्त सलमान, शकील और परवेज को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।