गढ़मुक्तेश्वर: थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने जुआ, सट्टा खेलते हुए 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।जिनके कब्जे से नकदी व ताश के पत्ते बरामद।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी सट्टेबाजों की गिरफ्तारी हेतु चलाई जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खेलते हुए 4 अभियुक्तों को दरगाह वाले बाग के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 2325 रुपए की नगदी व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।