मखदुमपुर: सरेन गांव से पुलिस ने 35 लीटर शराब बरामद की, एक कारोबारी गिरफ्तार
टेहटा थाना की पुलिस ने सरेन गांव में छापेमारी कर 35 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सोमवार की शाम 5 मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरेन गांव में छापेमारी कर 35 लीटर शराब बरामद किया है।