बीरपुर: बीरपुर में दिव्यांग जनों की हुई प्रखंड स्तरीय बैठक,बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
मंगलवार को बीरपुर में दिव्यांग जनों का पी डब्ल्यू डी संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में दिव्यांग जनों के हक व अधिकार सहित उनकी समस्याओं पर विचार-विमर्श की गई। साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजना से जोड़ने की मांग की गई । वहीं प्रखंड सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगो के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था मुहैया कराई जाने की भी मांग की।