बीरपुर: बीरपुर में बीडीओ ने प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
सोमवार को बीरपुर हाईस्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।इस क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सह बीडीओ अरुण कुमार निराला ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि खेल से आपसी भाईचारा मजबूत होती है। कहा कि खेल के क्षेत्र में भी करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं।