बीरपुर: बीरपुर की जिला पार्षद ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग
बीरपुर प्रखंड में एक बार फिर डिग्री कॉलेज बनवाने की मांग तेज हो गई है। इसी कड़ी में वीरपुर प्रखंड क्षेत्र संख्या 15 की जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से पटना में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बीरपुर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज की मांग की है।