बीरपुर: बीरपुर में भाजपाइयों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई
रविवार को बीरपुर में अल्फाबेट पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भाजपाइयों ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। कार्यक्रम का नेतृत्व वीरपुर भाजपा मंडल महामंत्री राकेश कुमार ने किया।