मड़ियाहू: सरौना गांव में बसुही नदी पुल के पास दुग्ध वाहन ट्रक से टकराया, चालक को मामूली चोटें आईं
मड़ियाहू कोतवाली के सरौना गांव स्थित बसुही नदी पुल के पास दुग्ध वाहन की गाड़ी शुक्रवार की सुबह 5 बजे ट्रक के आमने-सामने टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। दुग्ध वाहन की गाड़ी में चालक करिया को मामूली चोटे आई। चालक की माना जाए तो उसे नींद आने से ट्रक में टक्कर हो गई। पुलिस का सामना न हो मौका देखकर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।