जगदलपुर: भाजपा ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्मजयंती पर याद किया
भारतीय जनता पार्टी ने आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जन्मजयंती पर उन्हें याद किया। जिले केे सभी तेरह मण्डलों में स्मरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाॅ. मुखर्जी को भावपूर्ण श्रंध्दाजंलि अर्पित की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया कार्यक्रमों में शामिल हुए।