पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिता गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शव उसके घर में फंदे से लटकता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय पिंकी बोयपाई के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पांडाबीर गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब डेढ़ से दो महीने पहले ही शादी हुई थी