ऑपरेशन हमदर्द: मानवीय पुलिसिंग की मिसाल, बिछड़ों को परिवार से मिलाने की पहल
इंदौर | 22 अक्टूबर 2026
सेज यूनिवर्सिटी, इंदौर में जीआरपी के विशेष पुलिस महानिदेशक राजा बाबू सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने ऑपरेशन हमदर्द को पुलिस की संवेदनशीलता, सामाजिक सरोकार और मानवीय पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
मध्य प्रदेश के 548 रेलवे स्टेशनों पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर डिजिटल डोजियर तैयार किए गए हैं।
अभियान का उद्देश्य बेसहारा, असहाय और परिजनों से बिछड़े लोगों को सहायता उपलब्ध कराकर उनके परिवारों से मिलाने में मदद करना है।
राजा बाबू सिंह ने जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और उन्हें सम्मानजनक जीवन का अवसर देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सेज यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. पृथ्वी यादव सहित विश्वविद्यालय और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
NEWS NATIONAL WORLD
Trusted Digital Media for Accurate News & Meaningful Stories.
#OperationHamdard #GRP #IndoreNews #MadhyaPradeshPolice #HumanitarianPolicing
ऑपरेशन हमदर्द, जी
Indore, Indore | Oct 22, 2026