दीवाली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट, पटाखा दुकानों और गोदामों पर सख्ती के निर्देश
इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में डीसीपी और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। नवरात्रि और दशहरा उत्सव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस बल की सराहना की गई, वहीं आगामी दीवाली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने स्पष्ट किया कि थोक पटाखा गोदाम रिहायशी इलाकों में नहीं होने चाहिए। गोदामों में फायर फाइटिंग उपकरण, पानी के टैंक और अग्निशमन व्यवस्था अनिवार्य रहेगी।
फुटकर पटाखा दुकानों के लिए भी सख्त एसओपी जारी की गई है। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी और फायर-रेजिस्टेंट शीट का उपयोग जरूरी होगा। प्रतिबंधित सामग्री और कैल्शियम कार्बाइड या कार्बाइड गन रखने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
स्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश
#IndorePolice #DiwaliSecurity #FireSafety #IndoreNews #MadhyaPradesh
इंदौरपुलिस दीवालीसुरक्षा पटाखासु�
Indore, Indore | Oct 22, 2026