मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
थाना क्षेत्र के ग्राम रसेमर निवासी उपासना पत्नी रमन कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।