मैनपुरी: मैनपुरी में दूल्हा दुल्हन ने मिसाल की पेश, वर-वधु ने घर ना जाकर वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
ग्राम नगला अनूप के रहने वाले जय गुरुदेव यादव जो की होमगार्ड है। उन्होंने अपने पुत्र रोहित की बिना दान दहेज की शादी की। शादी के बाद रोहित और उसकी दुल्हन ललिता दोनों ने एक मिशाल पेश की है। दोनों शादी के बाद घर ना जाकर सीधे वृद्धा आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने बुजुर्गों को भोजन कराकर उनसे आशीर्वाद लिया। और लोगों को एक संदेश देने का काम किया है।