मैनपुरी: बिछवा थाना क्षेत्र के सुन्नामई में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से महिला हुई घायल, जिला अस्पताल से सैफई रेफर
बिछवा थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्नामई में घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से सुजाता पत्नी धनपाल गंभीर रूप से जलकर घायल हो गई। जिसके बाद उनको आनंन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालात को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है।