मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू अग्रवाल निवासी तान्या पुत्री सुशांत यादव जो की मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। मंगलवार की रात्रि में उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। हालांकि परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से ठीक नही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।