मैनपुरी: आजाद नगर में शराब के नशे में मिस्त्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सौरभ ने शराब के नशे में घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक सौरभ के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।