बरेली: संजय नगर में मां-बेटी पर चाकू से हमला करने का मामला, एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में मां बेटी पर चाकू से हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज। वहीं मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है। मां बेटी ने दबंगों पर आरोप लगाया था कि दबंगों द्वारा उनके साथ छेड़छाड़ की जा रही थी। जिसका उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया।