बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नरियावल में दबंगों ने बच्चों संग की मारपीट, पिता ने SSP को दिया प्रार्थना पत्र
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नरियावल में दबंगों ने बच्चों को जमकर पीटा।व्यक्ति राधेश्याम ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। थाना पुलिस पर मामले में कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। एसएसपी बरेली तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।