ललितपुर: ललितपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के ₹25000 के इनामिया चौक बाग निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित ₹25000 के इनामियां अभियुक्त को शुक्रवार दोपहर के समय गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद उसे संबंधित न्यायालय की समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। आपको बताते चले उक्त आरोपी पर लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।